फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested students accused of shooting teacher in Agra

UP: लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित होकर उठाया तमंचा...बन गए गैंगस्टर सुच्चा और फैजल, शिक्षक को मार दी गोली; धरे गए

Fri, 06 Oct 2023 04:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 04:39 PM IST
सार

आगरा में लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित होकर छात्रों ने तमंचा उठाया और गैंगस्टर सुच्चा और फैजल बन गए। इसके बाद शिक्षक को गोली मार दी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested students accused of shooting teacher in Agra
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शिक्षक को गोली मारने वाले आरोपी छात्रों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो देखी थी, इसके बाद दहशत फैलाने की सोची। इसी बीच शिक्षक के छोटे भाई योगेंद्र से विवाद हो गया। 

विज्ञापन


बताया कि विवाद के बाद दबंगई में उसके बड़े भाई के पैर में गोली मार दी। आरोपी उत्तम चौधरी ने बताया कि मैंने सुच्चा गैंगस्टर का रोल निभाया था, जबकि मेरे दोस्त ने फैजल का रोल निभाकर रील बनाई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करके आरोपी वापस गांव लौट रहे थे। इसी समय पुलिस ने पकड़ लिया। इनके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन

यह था पूरा मामला

आगरा के खंदौली कस्बे में कोचिंग के बाहर शिक्षक सुमित सिंह को गोली मार दी गई। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोप दो पूर्व छात्रों पर लगाया गया है। वह कोचिंग पढ़ते थे। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वो शिक्षकों को 39 और गोली मारने की कह रहे हैं। घटना के पीछे रंगबाजी की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- भिवानी की आतिशबाजी फैक्टरी में विस्फोट: पिता की आंखों के सामने बेटे के उड़ गए चीथड़े; दिल दहलाने वाला था हादसा

गांव मलूपुर निवासी शिक्षक सुमित सिंह रामस्वरूप विद्यालय में अध्यापक हैं। साथ ही वह स्कूल से अलग मलूपुर रोड पर ही कोचिंग चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के ही हाईस्कूल के दो छात्रों ने 2 साल पहले कोचिंग ली थी। बृहस्पतिवार दोपहर को दोनों बाइक से आए। उन्हें कोचिंग से बाहर बुलाया। आते ही एक ने तमंचा निकाल लिया। उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं पैर में लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मगर, हमलावर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed