{"_id":"6410c205e915215e6f03c354","slug":"case-mathura-news-mtr528958127-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किशोर को गोली मारने में पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किशोर को गोली मारने में पांच नामजद
विज्ञापन
किशोर को गोली मारने में पांच नामजद
दो दिन पहले हुसैनी के किशोर पर हुआ हमला, हालत नाजुक
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। शेरगढ़ के गांव हुसैनी में दो दिन पहले किशोर को गोली मारकर घायल करने के मामले में पांच के खिलाफ जानलेवा हमला और बवाल आदि की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। शेरगढ़ पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना शेरगढ़ के गांव हुसैनी में चचेरे भाई के झगड़े में बीच-बचाव को पहुंचे विकास(१४) पुत्र संजय के सीने में हमलावरों ने गोली मार दी थी। घर के पास हुई इस वारदात के बाद विकास के रिश्ते में लगते बाबा हरेंद्र पर भी हमलावरों ने पीछे से सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया था। शेरगढ़ पुलिस ने विकास और हरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर विकास को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। पिता संजय की तहरीर पर गांव के ही संतोष फौजी, अशोक, धर्मवीर, शिव सिंह और प्रेमपाल के खिलाफ थाना शेरगढ़ में जानलेवा हमला और बवाल आदि की धाराओें में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल विकास की हालत नाजुक बनी हुई है।