{"_id":"634eae992f9409442f742533","slug":"case-anirudhachyra-mahila-aayog-rastriya-kumar-viswash-vrindavan-news-mtr525697072","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमे का आदेश, माता सीता और द्रौपदी पर की थी विवादित टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमे का आदेश, माता सीता और द्रौपदी पर की थी विवादित टिप्पणी
Wed, 19 Oct 2022 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:04 AM IST
सार
माता सीता और द्रौपदी पर विवादित टिप्पणी कर फंसे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी पुलिस को अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में कथा के दौरान माता सीता और द्रौपदी सहित महिलाओं की सुंदरता को दोष बताने वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके इस बयान को संज्ञान में लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर कथावाचक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।
हाल ही में भागवत कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने माता सीता और द्रौपदी का उदाहरण देते हुए स्त्रियों की सुंदरता को एक दोष बताया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कवि कुमार विश्वास ने इस पर ट्वीट करते हुए इस सोच को महिलाओं का अपमान बताया। इसके बाद अनिरुद्धाचार्य का विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में भागवत कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने माता सीता और द्रौपदी का उदाहरण देते हुए स्त्रियों की सुंदरता को एक दोष बताया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कवि कुमार विश्वास ने इस पर ट्वीट करते हुए इस सोच को महिलाओं का अपमान बताया। इसके बाद अनिरुद्धाचार्य का विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन
वृंदावन में भी दी जा चुकी है तहरीर
अनिरुद्धाचार्य के विवादित वक्तव्य के बाद मथुरा और वृंदावन के विद्वानों, संतों और सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भी विरोध किया। अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए वृंदावन पुलिस को तहरीर भी दी। अभी पुलिस इस पर कोई फैसला ही नहीं कर पाई थी। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन