फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people demand to file FIR against Anirudhacharya for making objectionable remarks on Mata Sita and Draupadi in

Mathura: माता सीता और द्रौपदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, थाने में दी गई तहरीर

Sat, 15 Oct 2022 08:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Oct 2022 08:37 PM IST
सार

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ नारायणी सेना और संत सुरक्षा समिति ने वृंदावन थाने में तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया कि अनिरुद्धाचार्य ने माता सीता और द्रौपदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर महिलाओं का अपमान किया है। 

विज्ञापन
people demand to file FIR against Anirudhacharya for making objectionable remarks on Mata Sita and Draupadi in
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के भागवत कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अब माता सीता और द्रौपदी पर दिए बयान पर घिरते नजर आ रहे हैं। सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर उनकी कड़े शब्दों में निंदा हो रही है। इसी बीच उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। इसके बाद भी भागवत प्रवक्ता का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को नारायणी सेना और संत सुरक्षा समिति ने कोतवाली में तहरीर देकर भागवत कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन

नारी समाज का हुआ अपमान 

राष्ट्रीय संत सुरक्षा समिति और श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि अनिरुद्धाचार्य ने हाल ही में माता सीता व द्रौपदी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की है। उनके बयान से नारी समाज का अपमान हुआ है। सुंदरता कभी अपहरण का कारण नहीं बनती है, व्यक्ति की खराब मानसिकता के कारण अपहरण की वारदात होती है। कथावाचक लगातार कई बार व्यास गद्दी से इसी प्रकार अल्प ज्ञान वाली चर्चा करते हैं, जो उपहास का कारण बनती है। इससे समाज में काफी रोष है। अनिरुद्धाचार्य को चाहिए पहले धर्म शास्त्र का ज्ञान प्राप्त करें, उसके बाद कोई टिप्पणी करें। 

विज्ञापन

नारायणी सेना ने भी दी तहरीर 

नारायणी सेना न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शीतल आचार्य ने कथावाचक द्वारा नारी शक्ति के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी पर रोष जताते हुए इसे नारी शक्ति का अपमान बताया है। उन्होंने तहरीर देकर मांग की है कि अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर कथा करने से रोका जाए। वरना, नारी समाज के इस अपमान का बदला सड़कों पर उतर कर लिया जाएगा। आचार्य मनमोहन रामानुज ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कथावाचक के खिलाफ केस दर्ज कर कथाओं पर विराम लगाने की मांग की। इस मौके पर नारायणी सेना न्यास के जिला अध्यक्षा सुनैना गुप्ता भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed