फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Campaigning for the Agarwal community election concludes

Mathura News: अग्रवाल समाज के चुनाव का प्रचार थमा, मतदान आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Campaigning for the Agarwal community election concludes
सौंख। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद समेत छह पदों के प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार रविवार को थम गया। अब सोमवार आज होने वाले मतदान की बारी है।चुनाव अधिकारियों ने मतदाताओं से सोमवार सुबह नौ बजे से अग्रवाल सेवा सदन परिसर में मतदान करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन




अग्रवाल समाज के त्रिवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव के लिए रविवार की शाम 7 बजे प्रत्याशियों का प्रचार थम गया। अध्यक्ष पद पर महेश अग्रवाल व कृष्ण कुमार आमने सामने है। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवार की जीत के दावे कर रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक गर्ग व लोकेश कुमार, विशेष अग्रवाल व शालू सिंघल मंत्री, वैभव गर्ग व अंकित अग्रवाल उप मंत्री, जुगलकिशोर गोयल व बांके बिहारी विसायती कोषाध्यक्ष, दीपक बंसल, शुभम सिंघल व नवीन अग्रवाल निरीक्षक पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

तीसरे चरण में मतदान सोमवार आज 9 बजे से अग्रवाल सेवा सदन परिसर में होगा। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। अध्यक्ष प्रत्याशी महेश अग्रवाल का कहना है कि मेरे पिछले कार्यकाल में समाज के लिए विभिन्न अभूतपूर्व कार्य हुए है। हम चुनाव जीतेंगे। वही अध्यक्ष पद की टक्कर दे रहे कृष्ण कुमार भी समाज सेवा के किए गए कार्यो के बल पर चुनाव जीतने की बात कह रहे है। चुनाव अधिकारी गिरीश चंद गर्ग व संजय बंसल ने बताया कि छह बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। सात बजे तक परिणाम सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed