{"_id":"5713dcc14f1c1b0f3510fbd1","slug":"camp-of-east-north-east-student-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरदार पटेल की तरह भारत को करना है एकजुट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरदार पटेल की तरह भारत को करना है एकजुट’
अमर उजाला वृंदावन
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
केशव धाम में पूर्वोत्तर के छात्रों के शिविर में बोले हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केशव धाम में चल रहे तीन दिवसीय पूर्वोत्तर छात्र शिविर के समापन सत्र में रविवार को हरियाणा पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल कहने मात्र से 21 वीं सदी भारत की नहीं हो जाएगी। इसके लिए हमें अपने उत्तरदायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।
राज्यपाल सोलंकी ने कहा कि अभी तक के परिवर्तन बताते हैं कि जल्द ही विश्व में भारत का डंका बजेगा। इसलिए देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करना होगा। हमें सरदार पटेल की तरह भारत को एकजुट करना है।
समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे रामकिशन अग्रवाल ने कहा कि आरएसएस भारत के दूरस्थ इलाकों में बच्चों को शिक्षित करने के साथ उनके अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। शिविर अधिकारी सतीश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि धर्मांतरण के जरिए अंग्रेजों ने पूर्वोत्तर भारत का विकास बाधित किया। अब आरएसएस राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ पूर्वोत्तर भारत के विकास अभियान में लगा हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा के त्रिपुरा प्रभारी सुनील देवधर ने कहा कि कांग्रेस शासन में वोट बैंक बढ़ाने के नाम पर कई करोड़ बांग्लादेशी लोगाें की घुसपैठ भारत में हो गई। आज अकेले असम के हालात यह हैं कि तीन करोड़ की आबादी में एक करोड़ बांग्लादेशी हैं। पूर्वोत्तर के सात राज्यों में से केवल अरुणाचल प्रदेश में ही हिंदी का ज्ञान दिया जाता है।
धर्मांतरण, घुसपैठ और अविकसित क्षेत्र की समस्याओं से पूर्वोत्तर भारत घिरा है। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र की एकता और अखंडता को धर्मांतरण के नाम पर विखंडित नहीं होने देंगे। इस अवसर पर जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल, रामकथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, केशवधाम के निदेशक ललित आदि उपस्थित थे।