{"_id":"64861126a18e490d340ed079","slug":"by-tricking-the-woman-she-got-her-jewelery-removed-mathura-news-c-29-1-mtr1013-87853-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महिला को बातों में फंसा कर उतरवाए आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महिला को बातों में फंसा कर उतरवाए आभूषण
विज्ञापन
राया (मथुरा)। बेटे के साथ टेंपो में जा रही महिला को बातों में फंसा कर दो शातिर युवकों ने सोने-चांदी के आभूषण उतरवा लिए और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ठगों की तलाश कर रही है।
रविवार को शैलेश पत्नी जगवीर सिंह निवासी गांव रजाबल, थाना इगलास, जिला अलीगढ़ 12 वर्षीय बेटे ललित के साथ ससुराल पटलोनी बलदेव जा रही थी। इगलास से वह एक टेंपो में सवार हुई। टेंपो में पहले से दो युवक बैठे हुए थे। इन्होंने महिला को बातों में फंसा लिया और राया आने के बाद माट रोड़ रेलवे क्रासिंग के पास दोनों युवकों ने महिला से कहा की उसके व परिवार पर ऊपरी हवा का साया है।
इस से महिला भयभीत हो गई और उसने सोने की जंजीर, झुमके, नकद रुपये पर्स में रख कर उन्हे दे दिए। युवकों ने थोड़ी देर महिला को मुड़कर न देखने व आगे चलने के लिए कहा । कुछ कदम चलकर महिला जब वापस उनके पास आने के लिए मुड़ी तब तक दोनों चंपत हो गए। महिला ने अपने साथ हुई घटना से परिजन को अवगत कराया। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। संवाद