फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer ran on the temporary construction of Ayodhya Cruise Line

Mathura: अयोध्या क्रूज लाइन के अस्थायी निर्माण पर कार्रवाई, बुलडोजर चलाकर कर दिया गया ध्वस्त

Sat, 22 Mar 2025 01:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Mar 2025 01:02 PM IST
सार

यमुना किनारे अयोध्या क्रूज लाइन के अस्थायी निर्माण पर प्रशासन ने बुलजोजर चला दिया। निर्माण ध्वस्तीकरण के दौरान क्रूज संचालकों ने नाराजगी जताई, लेकिन कोई भी विरोध काम नहीं आया। 

 

विज्ञापन
Bulldozer ran on the temporary construction of Ayodhya Cruise Line
अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन में यमुना नदी किनारे बनाए गए अयोध्या क्रूज लाइन के अस्थायी निर्माण (कंटेनर) को प्रशासन ने शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, जिससे क्रूज संचालक में नाराजगी देखी गई। अयोध्या क्रूज लाइन की ओर से यमुना नदी में ब्रज रतन नाम से क्रूज सेवा का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


कंपनी ने छोटी मोटर बोटों का भी संचालन किया तो कुछ दिन पहले स्थानीय नाविकों के विरोध कर दिया। कंपनी ने जिसके चलते छोटी मोटर बोटों का संचालन बंद कर दिया गया था। क्रूज कंपनी ने अपनी गतिविधियों के संचालन के लिए नदी किनारे एक ऑफिस और पब्लिक टॉयलेट भी बना रखा था। वहां लोगों के बैठे और खाने पीने की भी सुविधा थी। टीम ने ऑफिस के कुछ हिस्से और पब्लिक टॉयलेट को तोड़ दिया है। इस दौरान नगर निगम, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन




इधर, अयोध्या क्रूज लाइन के संचालक रोहित शर्मा ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के यह कार्रवाई की गई, जिससे उनका नुकसान हुआ है। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी का कहना है कि एमवीडीए द्वारा केवल एक वेटिंग हॉल की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन मौके पर देखा गया कि वहां कमरे, गार्डन आदि बना लिया है इसलिए उसे तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग से हटवाया अतिक्रमण
 परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, एसएसपी शैलेश कुमार पांडे, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पैदल गश्त कर अतिक्रमण हटवाया। स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों से वार्ता की और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed