फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BSP will form a committee for selection of candidates in Panchayat elections

Mathura News: पंचायत चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए बसपा बनाएगी कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
BSP will form a committee for selection of candidates in Panchayat elections
बसपा की बैठक में मौजूद सुरेश सिंह व अन्य कार्यकर्ता
सौंख। बहुजन समाज पार्टी की बैठक नगला अक्खा स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें पंचायत चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान के संभावित उम्मीदवारों के चयन के लिए कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। चुनाव में बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन


बुधवार को बैठक में लोकसभा प्रत्याशी रहे सुरेश सिंह ने कहा कि बसपा का जनाधार गांवों में बरकरार है। जिला पंचायत सदस्य से लेकर अध्यक्ष तक की कुर्सी के लिए चुनाव लड़ेंगे और लड़ाएंगे। गांव-गांव हो रहीं बैठकों में कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए तैयारियों में जुटने को कहा है। कार्यकर्ता भी संकल्प ले रहे हैं कि पार्टी जिसे भी मैदान में उतारेगी, उसे जिताने में कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से खुश होकर हर समाज का व्यक्ति पार्टी में जुड़ रहा है। बसपा सर्वसमाज की पार्टी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी नेतृत्व पैनल बनाया जाएगा। सक्रिय और जिताऊ प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। इस मौके पर वीरपाल सिंह, प्रहलाद सिंह, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed