फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Braj artists gathered to act in the film Shri Krishna Janmabhoomi

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि फिल्म में अभिनय के लिए उमड़े ब्रज के कलाकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Braj artists gathered to act in the film Shri Krishna Janmabhoomi
मथुरा। निजी होटल में कलाकारों के ऑडिशन लेते फिल्म के निर्देशक व अन्य। - फोटो : mathura
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाने के लिए बेताब ब्रज के कलाकारों ने रविवार को ऑडिशन के दौरान निर्माताओं का दिल जीत लिया। फिल्म में ब्रज से 70 फीसदी कलाकारों का चयन होना है। इसके बद ब्रज में ही फिल्म की शूटिंग होगी।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष व फिल्म के प्रोड्यूसर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास को लेकर फिल्म बनाई जाएगी। इस फिल्म में बृज के 70 फीसदी कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे। इसी कड़ी में रविवार को निजी होटल में कलाकारों का ऑडिशन लिया गया। इस दौरान 250 प्रतिभागियों में से करीब 70 कलाकारों का चयन किया गया है। आगरा, हाथरस, अलीगढ़, नोएडा, दिल्ली समेत अन्य शहरों से कलाकार पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि जल्द ही कालाकारों के नाम प मुहर लग जाएगी। वहीं प्रोड्यूसर प्रकाश पाटिल और निर्देशक गौरव मिश्रा ने बताया कि फिल्म में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास के साथ-साथ ब्रज संस्कृति का भी ध्यान रखा गया है। इस दौरान कोरियोग्राफर माया मिश्रा, एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर मोनू राजावत, लाइन प्रोड्यूसर गोपाल ठाकुर, पंडित श्यामानंद महाराज, मनोज चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed