{"_id":"56e8570a4f1c1bdc108b4df2","slug":"brahmotsav-in-srigoda-haridesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेषनाग पर सवार होकर वैकुंठनाथ ने किया नगर भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेषनाग पर सवार होकर वैकुंठनाथ ने किया नगर भ्रमण
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मोत्सव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीगोदा हरिदेव दिव्यदेश के ब्रह्मोत्सव पर मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार सुबह भगवान वैकुंठनाथ शेषनाग पर आरूढ़ होकर नगर भ्रमण को निकले। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उनके दिव्य दर्शनों की अभिलाषा पूरी की।
शेषनाग पर विराजमान भगवान वैकुंठनाथ के दर्शनों के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर नृत्य करते चल रहे थे। यह विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई वापस मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा का भक्तों जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा से पूर्व सुबह श्रीगोदा हरिदेव दिव्यदेश मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रीमद्जगद्गुरु त्रिदंडी स्वामी देवनारायणाचार्य महाराज, रमेशचंद्र पांडेय, संत गोपालाचार्य, मदन कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।