{"_id":"56f6d3684f1c1b2b30f14d28","slug":"brahmotsav-in-rangnath-temple-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":" रंगनाथ मंदिर का दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगनाथ मंदिर का दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव प्रारंभ
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पूर्ण कोठी पर आरूढ़ हुए ठाकुर रंगनाथ
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगनाथ मंदिर में शनिवार को दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव आरंभ हो गया। पहले दिन सुबह रंगनाथ मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए और वैदिक परंपराओं के साथ पूजन किया गया। इसके बाद ठाकुर रंगनाथ ने पूर्ण कोठी पर आरूढ़ होकर भक्तों को दर्शन दिए।
सुबह आठ बजे रंगनाथ मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया। संत और संस्कृत विद्यार्थी भगवान की स्तुति करते चल रहे थे। शोभायात्रा के रंगजी का बगीचा पहुंचने पर ठाकुरजी ने विश्राम किया।
भक्तों ने भगवान रंगनाथ के जयकारों के साथ ठाकुरजी के दर्शन किए। शाम को ठाकुर रंगनाथ ने सिंह पर आरूढ़ होकर भक्तों को दर्शन दिए। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस तैनात रही।