{"_id":"d97baa897e903862633b6cc46b591e28","slug":"boy-crushed-by-truck-highway-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बालक कुचला, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बालक कुचला, हाईवे जाम
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 15 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंत चौकी क्षेत्र में हाईवे पर टक्कर के बाद बाइक से गिरे बालक को ट्रक ने कुचल दिया। बाइक सवार पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक भगा ले गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा दिया। जमकर हंगामा किया। कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोला गया।
हादसा शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। छाता कोतवाली के गांव सिहाना के मोहनश्याम अपने पुत्र रवि सिंह (7) को दवा दिलाने चौमुंहा आ रहे थे। बाइक पर उनका दूसरा बेटा राजा भी साथ था। चौमुंहा में करियल बाबा की बगीची के निकट दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। रवि बाइक से गिरा और ट्रक उस पर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोहन श्याम और राजा गंभीर रूप घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ने ट्रक रोका नहीं।
सूचना पर सिहाना से सैकड़ोें लोग आ गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी समझाते रहे और हंगामा होता रहा। आखिर कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोला गया।
विज्ञापन
मौके पर जैंत चौकी प्रभारी, कोतवाली प्रभारी वृंदावन, सीओ सदर अनिल यादव भी मौके पर पहुंचे। परिवारीजन पंचनामा के बाद रवि के शव को गांव ले गए। बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। घायलों को वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है।
बस से कुचलकर कंडक्टर की मौत
मथुरा। थाना महावन क्षेत्र में बस से कुचलकर उसके कंडक्टर विष्णु की मौत हो गई। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव बछगांव निवासी विष्णु शुक्रवार को चालक के साथ बस से बारात लेने जा रहा था। हादसा थाना महावन क्षेत्र में गांव खप्परपुर के निकट हुआ।
तेज गति से दौड़ रही बस में विष्णु दरवाजे पर खड़ा था। पैर फिसलने से वह नीचे गिरा और उस पर से बस गुजर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल विष्णु ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। मामले में विष्णु के चचेरे भाई श्याम कुमार ने थाना महावन में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।