फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   board examination

दो कालेजों में पकड़ी सामूहिक नकल

Tue, 23 Feb 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 23 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
board examination
यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में नकल माफिया प्रशासन के नकल रोकने के दावे पर भारी पडे़। महावन तहसील के किसान इंटर कालेज सौंख खेड़ा में नकल न करने देने पर नकल माफियाओं ने परीक्षा के बाद विद्यालय में घुसकर कक्ष निरीक्षकों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


वहीं एसडीएम महावन ने राया के मनकामेश्वरी इंटर कालेज और श्रीफूलचंद मुरलीधर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुडे़रा में सामूहिक नकल पकड़ी।

महावन तहसील के किसान इंटर कालेज सौंख खेड़ा में गणित की परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थियों को नकल करने से रोका तो परीक्षा समाप्त होने के बाद भारी संख्या में लड़के कालेज में घुस आए। उन्होंने स्पोर्ट्स रूप का ताला तोड़कर हाकी, बल्ले और स्टंप आदि निकाल कर कक्ष निरीक्षकों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


आगामी परीक्षा में नकल कराने में सहयोग न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। केंद्र व्यवस्थापक सीबी यादव ने राया थाने में तीन नामजद सहित कई अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। डीआईओएस मुकेश रायजादा ने बताया कि प्रकरण की जानकारी उन्हें मिल चुकी है। जिलाधिकारी को इससे अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, एसडीएम महावन चांदनी सिंह ने मनकामेश्वरी इंटर कालेज राया और श्रीफूलचंद मुरलीधर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुडे़रा में सामूहिक नकल पकड़ी। उन्होंने मनकामेश्वरी इंटर कालेज में परीक्षा निरस्त करने और श्रीफूलचंद मुरलीधर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुडे़रा को डिबार करने की संस्तुति की है। इसके साथ ही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहवन में केंद्र व्यवस्थापक अलका तिवारी ने दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा।



पकड़े गए छह नकलची
हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में जिले में छह नकलची पकडे़ गए। इनमें से दो परीक्षार्थी राजकीय विद्यालय लोहवन की केंद्र व्यवस्थापक अलका तिवारी ने पकडे़। चार परीक्षार्थी सुभद्रा देवी विद्यालय लोहवन पकड़े गए। सभी छह नकलचियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed