फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP protested against SP chief

Mathura News: भाजपा ने सपा प्रमुख के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
BJP protested against SP chief
डीगगेट पर बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर प्रदर्शन करते भाजपा नेता।
मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर और अखिलेश यादव के आधे चेहरे वाले पोस्टर को लेकर भाजपा में आक्रोश है। भाजपा ने इसे बाबा साहब का अपमान बताया है। बुधवार को महानगर के पदाधिकारियों ने डीग गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विधायक, मेयर समेत भाजपा के बड़े पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव ने उनके चित्र के साथ छेड़छाड़ करके अपमान किया है। समाज को भ्रमित करने की कोशिश भी की है। उन्होंने अखिलेश यादव से तुरंत माफी मांगने की मांग की। बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि बाबा साहब भारत की आत्मा हैं और भारत की आत्मा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन


गोवर्धन विधायक ठा. मेघ श्याम सिंह ने कहा कि सपा ओछी राजनीति कर रही है, तभी इस तरह का कृत्य किया गया है। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब ने सभी देशवासियों को समान अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष किया। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहब की तस्वीर के साथ अपना चेहरा जोड़कर प्रचार करना सीधे-सीधे उनकी विरासत पर हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व डीग गेट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने पुष्प अर्पित कर सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पन्नालाल गौतम, संजय शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, अंकुर अग्रवाल, हरिओम शर्मा, विनीत शर्मा, लोकेश तायल, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, दीपक गोला, नितिन चतुर्वेदी, यतेंद्र फौजदार, योगेश आवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed