फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP leader's son arrested for running over JE with car

Mathura News: जेई को कार से कुचलने वाला भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's son arrested for running over JE with car
मथुरा। जेई की कार में टक्कर मारने और विरोध करने पर जेई को कार से कुचलने वाले आरोपी को थाना गोविंद नगर पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आगरा के भाजपा नेता का बेटा है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। आरोपी की एक्सयूवी-300 कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर के अंबेडकर नगर क्षेत्र के रघुपुरा निवासी विक्रांत भारती राजीव भवन में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अवर अभियंता (जेई) के पद पर तैनात हैं। वह मथुरा की राधा वैली में रहते हैं। 31 अगस्त को वह वृंदावन से राजीव भवन जा रहे थे। मसानी तिराहे के पास वह जाम में फंस गए। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विक्रांत कार से उतरे और चालक से विरोध जताने लगे।
विज्ञापन

आरोप है इसी दौरान आरोपी ने तेजी से कार आगे बढ़ाई और जेई को कुचलता हुआ निकल गया। इस दौरान जेई कार के नीचे फंस गए, लेकिन आरोपी उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जेई के पिता जीवनलाल की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस शनिवार रात को आगरा के दयालबाग पुष्पांजली बाग फेस- 4 निवासी आरोपी दीपक उर्फ विशाल शर्मा को गिरफ्तार कर मथुरा ले आई। आरोपी के पिता मधुसूदन शर्मा भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed