{"_id":"6afaf01b8c0e30f3fe0a9096","slug":"bjp-leaders-hit-back-at-akhilesh-dalit-sammelan-keshav-maurya-says-come-to-mathura-to-build-temple-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'अयोध्या में बना राम मंदिर, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य बोले- अखिलेश साथ आएं तो मिलकर बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'अयोध्या में बना राम मंदिर, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य बोले- अखिलेश साथ आएं तो मिलकर बनाएंगे
Mon, 16 Nov 2026 05:30 PM IST
Arun Parashar
पीटीआई, मथुरा
पीटीआई, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:30 PM IST
सार
मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। सपा के दलित सम्मेलन पर पलटवार करने के साथ ही अखिलेश यादव के अयोध्या जाने पर भी तंज कसा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चुनाव से पहले मथुरा में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय बैठक में पहुंचे वरिष्ठ नेताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के दलित सम्मेलन पर सवाल उठाए। बीजेपी ने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में दलित समुदाय पर अत्याचार और उनके सम्मानित महापुरुषों के अपमान की सबसे ज्यादा घटनाएं हुई हैं। गाैरतलब है कि एक दिन पहले आगरा में 'दलित सम्मेलन' को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था पीडीए में डी का मतलब अब दमदार दलित है। उन्होंने दावा किया था कि दलित समुदाय बीजेपी को हरा देगा।
विज्ञापन
Trending Videos
'मथुरा में मंदिर का निर्माण जरूर होगा'
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव गरीबों, पिछड़ों और दलितों के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या जाने के बजाय, अखिलेश यादव को मथुरा आकर भगवान कृष्ण का मंदिर बनवाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बना है, उसी तरह भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भी मंदिर बनेगा। चाहे न्यायिक प्रक्रिया से बने या आपसी बातचीत के माध्यम से, मंदिर का निर्माण जरूर होगा। अखिलेश यादव अगर हमारे साथ कारसेवा करना आना चाहें, तो हम उनके साथ मिलकर भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनाएंगे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब भी राज्य में समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, तब-तब दलितों पर अत्याचार हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता कभी भी सपा को स्वीकार नहीं करेगी।

'सपा सरकार में हुआ दलितों पर अत्याचार'
यूपी के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है कि उनके कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार, उनके सम्मानित महापुरुषों का अपमान, दलितों की जमीन पर कब्जा और उनके खिलाफ कई अन्य अपराध हुए हैं। उन्होंने कहा कि दलित समुदाय समाजवादी पार्टी की असलियत अच्छी तरह जानता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बार-बार अपना रूप बदलकर लोगों को धोखा देने की कोशिश करते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें अच्छी तरह जानती है।

बैठक में तय होगा चुनावी एजेंडा
बीजेपी की दो दिवसीय बैठक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण बैठक है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा हम पूरी ताकत और एक स्पष्ट एजेंडे के साथ विधानसभा चुनावों में उतरेंगे, ताकि जनता के बीच अपनी बात रख सकें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भी करेंगे बैठक में शिरकत
मथुरा से लोकसभा सांसद हेमा मालिनी ने खुशी जताई कि उनकी पार्टी ने बैठक के लिए उनके संसदीय क्षेत्र को चुना है। उन्होंने कहा पार्टी ने बैठक के लिए इस जगह को चुना है, जहां सभी लोग अपने-अपने विचार साझा करेंगे। इस क्षेत्र की सांसद होने के नाते मैं यहां सबका स्वागत करने आई हूं। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि संगठन और सरकार के करीब चार दर्जन वरिष्ठ नेता चुनाव से जुड़े मुद्दों और तैयारियों पर मंथन करेंगे। इसका मकसद राज्य में पार्टी के लिए लगातार तीसरी बार जीत सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगे बताया कि नितिन नवीन के 17 नवंबर को बैठक में शामिल होने की संभावना है। चतुर्वेदी ने कहा कि बैठक के लिए मथुरा को चुनना राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि बीजेपी भगवान कृष्ण से जुड़े ब्रज क्षेत्र में अपनी वैचारिक और संगठनात्मक उपस्थिति को मजबूत करना चाहती है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सभी छह क्षेत्रीय संगठनात्मक प्रभारी और राज्य कोर कमेटी के सदस्य भी शामिल होंगे।