फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP leader associate arrested for running over JE with car

यूपी: जेई को कार से कुचलने वाला युवक गिरफ्तार, पिता हैं भाजपा नेता; आरोपी की कार भी बरामद

Sun, 06 Sep 2026 06:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 06:33 PM IST
सार

यूपी के मथुरा जिले में एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया था। इसमें कार एक जेई को कुचलते हुए दिख रही थी। जेई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी भाजपा नेता का बेटा है।

विज्ञापन
BJP leader associate arrested for running over JE with car
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गोविंदनगर थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से कार से टक्कर मारकर जेई को कुचलने के आरोपी बीजेपी नेता के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उससे कार भी बरामद की है। आरोपी की पहचान आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित पुष्पांजलि बाग फेस-4 निवासी दीपक उर्फ विशाल (39) पुत्र मधुसूदन के रूप में हुई है। आरोपी के पिता आगरा में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 31 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे गोकुल रेस्टोरेंट के सामने सर्विस रोड पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अवर अभियंता विक्रांत भारती को आरोपी ने अपनी कार से टक्कर मार दी। आरोप है कि आरोपी ने वाहन के आगे और पीछे के पहियों से उन्हें रगड़ते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल विक्रांत का वर्तमान में आरोग्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्पेशल ऑपरेशन टीम और गोविंदनगर थाना पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार रात को पुलिस ने बिजलीघर के सामने मसानी लिंक रोड से आरोपी दीपक उर्फ विशाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे कार बरामद की गई। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed