फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP has invested four crore in mathura rally

रिपोर्ट कार्ड जारी करने में फुंक गए 4 करोड़

Tue, 26 May 2015 11:30 PM IST
अजय खंडेलवाल
अजय खंडेलवाल Updated Tue, 26 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP has invested four crore in mathura rally
एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता को बताने में चार करोड़ की भारी भरकम धनराशि खर्च हुई। सादगी से कार्यक्रम होने की बात कहते कहते भी भाजपा ने फरह में जनकल्याण सभा पर पानी की तरह पैसा बहाया। सभास्थल के लिए ही लगभग दो लाख स्क्वायर फीट का भव्य पंडाल बनाया गया था।
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंत्योदय का मंत्र देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली से अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। सभा को जनकल्याण नाम दिया लेकिन इस जन कल्याण में काफी खर्च किया गया। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है महज एक घंटे चली सभा पर भारतीय जनता पार्टी ने लगभग चार करोड़ रुपये फूंक दिए।
विज्ञापन


भीड़ जुटाने के लिए गांव-गांव में चुनाव जैसा प्रचार किया। सभा में भीड़ को लाने के लिए बस लगाई गईं। लोगों के सभा में पहुंचने से घर जाने तक खाने-पीने का बेहतर इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार इस सभा की सफलता के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी। अकेले पार्टी का ही खर्चा दो करोड़ से ऊपर है। इसमें चुनाव की तैयारी कर रहे पार्टी के लोगों किए गए अंधाधुंध खर्च को जोड़ दिया जाए तो आंकड़ा दो गुना हो जाता है।

यहां हुआ खर्च
 - पंडाल, कूलर, पंखे लाइट के साथ- 50 लाख
- 14 जिलों के लिए 1300 बस- 02 लाख
- 14 जिले, दस दिन प्रचार, 300 गाड़ियां- 10 लाख
- सभी जिलों में प्रचार के लिए 500 होर्डिंग- 15 लाख
- 50 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था- 50 लाख
- 5 हजार वीआईपी के लिए भोजन व्यवस्था- 25 लाख
- पानी के लिए चार लाख पाउच- 08 लाख
- विज्ञापन, पैंफलेट, प्रचार सामग्री- 25 लाख
- अन्य खर्च- 15 लाख

इन 14 जिलों में हुआ प्रचार
मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, अलीगढ़ महानगर, बुलंदशहर, मैनपुरी, एटा, फीरोजाबाद, फीरोजाबाद महानगर, आगरा, आगरा महानगर,  हाथरस, नोएडा, गाजियाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed