फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP can buy anyone: Congress

Mathura News: भाजपा किसी को भी खरीद सकती हैः कांग्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
BJP can buy anyone: Congress

विज्ञापन
- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बॉक्सर विजेंदर सिंह पर निशाना साधते हुए मथुरा में बोले
- कहा- मथुरा में ब्रजवासी बनाम प्रवासी के मुद्दे पर चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बॉक्सर विजेंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि भाजपा किसी को भी खरीद सकती है। खुद उनके बारे में भी अफवाह उड़ाई गई। कांग्रेस इस बार मथुरा में ब्रजवासी बनाम प्रवासी के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।
अजय राय मंगलवार को मथुरा आए और जिला कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कांग्रेस ने मथुरा से बॉक्सर विजेंदर सिंह के चुनाव लड़ाने की चर्चा छेड़ी तो भाजपा ने उन्हें खरीद लिया। भाजपा प्रत्याशी के सामने कांग्रेस ने मजबूत प्रत्याशी मुकेश धनगर को उतारा है, जो कि स्थानीय हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की नगरी में राधा रानी और मां यमुना के आशीर्वाद से गंगा पुत्र यहां आया है। कांग्रेस यह विश्वास दिलाती है कि इस चुनाव में काशी और मथुरा में जनता को अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। चुनाव घोषणा पत्र के बिंदुओं पर बताया कि कांग्रेस हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, संवैधानिक न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय, रक्षा न्याय, पर्यावरण न्याय को लेकर चल रही है।
विज्ञापन


कार्यकर्ता को टिकट देकर मान बढ़ाया
पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने एक कार्यकर्ता को टिकट देकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल और प्रदेश सचिव एवं मथुरा प्रभारी राजेश राज जीवन ने कहा कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा से मथुरा की जनता ऊब चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed