{"_id":"644c141e4f0fe5f321025aa4","slug":"bill-deposited-electricity-cut-ruckus-mathura-news-c-29-1-noi1022-66427-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिल जमा, बिजली काटी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिल जमा, बिजली काटी, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बकाया जमा न होने पर विद्युत निगम के अधिकारी तत्काल उपभोक्ता की ऑनलाइन बिजली तो काट दे रहे हैं, लेकिन बिल जमा होने के बाद उसे चालू नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को इस समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने कैंट बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। अधिकारियों ने तकनीकी कमी आने का हवाला देकर जल्द ही लाइट चालू करने का आश्वासन दिया, तब जाकर उपभोक्ता शांत हुए।
विद्युत निगम के अधिकारी बकाया वसूली पर पूरा जोर दे रहे हैं। एक माह का बिल बकाया होने पर भी उपभोक्ताओं का ऑनलाइन कनेक्शन काट दिया जाता है। वहीं नियमानुसार बिल जमा करने के कुछ देर बाद ही उपभोक्ता की बिजली चालू हो जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसके पीछे विद्युत अधिकारी तकनीकी कमी बता रहे हैं। शुक्रवार को 50-60 उपभोक्ता कैंट बिजली घर पहुंचे। यहां उन्होंने जमा बिजली बिल की रसीद अधिकारियों को दिखाई और बिजली चालू करने की मांग की।
अधिकारियों ने उन्हें बताया कि लखनऊ में साॅफ्टवेयर अपडेट का कार्य चल रहा है। इस कारण नेटवर्क में कमी आ गई है और कनेक्शन चालू नहीं किया जा सकता है। यह सुनने के बाद आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कैंट बिजलीघर पर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान झींगुरपुरा निवासी प्रशांत ने बताया कि उनका एक माह का आठ सौ रुपये का बिल था। बिल जमा करने की तारीख निकलने के कारण बृहस्पतिवार को बिजली काट दी।
विज्ञापन
उन्होंने बिल जमा किया, लेकिन शुक्रवार की दोपहर तक लाइन नहीं आई। लाइन के अभाव में रात में ही इनवर्टर ने दम तोड़ दिया। पूरे दिन गर्मी में रहना पड़ा। जब इसकी शिकायत करने कैंट कार्यालय गये तो यहां संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिला। इसी तरह अमित गौड़ ने बताया कि उनका एक माह का बिल बकाया था। बिल जमा करने के बाद भी अधिकारियों ने बिजली नहीं जोड़ी। उन्होंने बताया कि जब साॅफ्टवेयर में दिक्कत है तो निगम के अधिकारी उपभोक्ता का कनेक्शन काटना बंद करें। यदि बंद नहीं कर सकते हैं तो बिल जमा करने के बाद कनेक्शन तो चालू करें।
लखनऊ स्थित मुख्यालय पर साॅफ्टवेयर अपडेट हो रहा है। इस कारण सर्वर में एरर आ रहा है। एरर न आता तो बिल जमा होने के बाद पुन: ही बिजली चालू हो जाती है।
- मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता (शहरी)