{"_id":"62503c5f35f9426d1b7df409","slug":"bike-riding-boy-dies-due-to-truck-collision-mathura-news-mtr5157363153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे पर नरहौली चौराहे पर शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक पर बैठे बालक की मौत हो गई। बालक अपने पिता के साथ स्कूल जा रहा था। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
थाना रिफाइनरी के नरसीपुरम निवासी चैतन्य शर्मा सुबह लगभग साढ़े सात बजे अपने 7 वर्षीय पुत्र श्रेष्ठ शर्मा को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक से चंद्रपुरी स्थित सेंट पॉल स्कूल जा रहे थे, तभी नरहौली चौराहे पर पीछे से आते ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र गिर गए और ट्रक का अगला पहिया बेटे के ऊपर से गुजर गया। दुर्घटना में पिता को भी चोट आई।
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने श्रेष्ठ को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की खबर लगते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
-
यूकेजी में पढ़ता था श्रेष्ठ
दुर्घटना में हादसे का शिकार हुए मासूम 7 वर्षीय श्रेष्ठ यूकेजी का छात्र था। सुबह वह सेंट पॉल स्कूल जा रहा था। जैसे ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि जिस मासूम को वह 15 मिनट पहले ड्रेस पहना रहे थे, वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। स्कूल प्रबंधन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो वहां भी शोक छा गया।