फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   surveying team of Shri Banke Bihari Ji Corridor submitted report 341 buildings are coming under its purview

श्रीबांकेबिहारीजी कॉरिडोर: सर्वे टीम ने प्रस्तुत की रिपोर्ट, जद में आ रहे 341 भवन, लोगों की चिंता बढ़ी

Tue, 10 Jan 2023 03:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2023 03:10 PM IST
सार

मथुरा में श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर में कॉरिडोर का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए टीम मौके का सर्वे कर रही है। सोमवार को सर्वे टीम ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके मुताबिक कॉरिडोर की जद में 341 भवन आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
surveying team of Shri Banke Bihari Ji Corridor submitted report 341 buildings are coming under its purview
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में प्रस्तावित बिहारीजी कॉरिडोर के दायरे में 18 भवन और जुड़ गए हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित भवनों की संख्या अब 341 हो गई है। इससे पहले यह 323 थी। बीते दिवस वृंदावन पहुंची सर्वे टीम ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है।

विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में भक्तों के लिए बेहतर सुविधाओं का प्लान बनाने की प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रही। रविवार को एक बार फिर वृंदावन गई नगर निगम और राजस्व विभाग की सर्वे टीम ने अधूरे तथ्यों को जोड़ते हुए रिपोर्ट आठ सदस्यीय समिति के समक्ष प्रस्तुत की।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक अब बिहारीजी कॉरिडोर में भवनों की संख्या श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित 341 हो गई है, जो पूर्व में 323 थी। 18 भवनों का इजाफा मंदिर गेट नंबर चार और पांच की ओर हुआ है। कुछ अन्य क्षेत्र में भी भवन जोड़े गए हैं। इन भवनों को जोड़कर मूल्यांकन प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। इसके 200 करोड़ रुपये के आसपास ही पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि मंगलवार को प्रस्तावित कॉरिडोर क्षेत्र के सर्वे की रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत कर दी जाएगी। चिन्हांकन और मूल्यांकन कमेटी के अध्यक्ष नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि सर्वे का काम पूरा हो गया है। मूल्यांकन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जल्द ही इसकी संपूर्ण रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed