{"_id":"67c2121c8cc2699ea209737b","slug":"bhakti-prem-aur-rangon-mein-rang-mein-rang-rahe-shraddhaalu-mathura-news-c-29-1-mtr1002-362452-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: ये है मथुरा की होली...भक्ति, प्रेम और रंगों में रंग में रंग रहे श्रद्धालु; अद्भुत है दृश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2025: ये है मथुरा की होली...भक्ति, प्रेम और रंगों में रंग में रंग रहे श्रद्धालु; अद्भुत है दृश्य
Sat, 01 Mar 2025 01:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:26 PM IST
सार
वृंदावन में इन दिनों होली के रंग में श्रद्धालु रंगे नजर आ रहे हैं। जिधर नजर दौड़ाओ, उधर ही रंगे हुए चेहरे और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
मथुरा। राधारमन मंदिर में श्रद्धालुओं पर प्रसादी गुलाल बरसाते सेवायत शुभम गोस्वामी।
- फोटो : mathura
विस्तार
भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि वृंदावन में भक्ति, प्रेम और रंगों का दिव्य संगम देखने को मिल रहा है। सप्त देवालयों में से एक ठाकुर राधावल्लभ और राधा रमन मंदिर में वसंत पंचमी से ही होली महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस अलौकिक उत्सव में शामिल होने के लिए देश-विदेश से सैकड़ों भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं।
राधा रमन मंदिर के सेवायत शुभम गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी से शुरू हुए महोत्सव में हर कोई प्रभु के प्रसादी गुलाल में रंगना चाहता है। आरती के समय श्रद्धालुओं पर प्रसादी गुलाल उड़ाने की परंपरा निभाई जाती है, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रंगों से भर जाता है।
राधा रमन मंदिर में जब आरती के दौरान गुलाल उड़ता है तो ऐसा लगता है कि मानो भक्ति और प्रेम की वर्षा हो रही हो। यहां की होली केवल रंगों का खेल नहीं बल्कि भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक आनंद का पर्व है। श्रद्धालु इसे केवल आंखों से नहीं, बल्कि मन और आत्मा से महसूस करते हैं। इन दिनों विशेष आरती, संकीर्तन, भजन और श्रीकृष्ण लीलाओं का आयोजन होता है। भक्त इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनकर प्रभु की भक्ति और प्रेम रस में डूब जाते हैं।