{"_id":"56e8540c4f1c1b19118b4d4f","slug":"best-prize-for-mathura-municipality-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के तीन वार्डों को एक करोड़ का पुरस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के तीन वार्डों को एक करोड़ का पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
फ्रीगंज रोड पर डिवाइडर बनाने का कार्य शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में स्वच्छता को लेकर हुई प्रतियोगिता में मथुरा एक करोड़ रुपये के पुरस्कार का हकदार बन गया है। इस प्रतियोगिता में मथुरा नगर पालिका के वार्ड 17 को प्रथम स्थान दिया गया है।
राज्य सरकार ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ, ताज नगरी आगरा और कानपुर नगर निगम के साथ मथुरा नगर पालिका में स्वच्छता के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें तय मानकों पर खरा उतरे वाले को 50 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप वार्ड के विकास के लिए दिए जाने की घोषणा की गई थी। इस प्रक्रिया में राज्य स्तर से आई टीम ने मथुरा नगर पालिका के सभी वार्ड में स्वच्छता का सर्वे किया।
इसमें प्रथम स्थान वार्ड 17 को मिला है। इस वार्ड में सभासद चौधरी राजवीर सिंह हैं। दूसरा स्थान सभासद गिर्राजधरण के वार्ड 43 और तीसरा स्थान सभासद संतोष पाठक के वार्ड 45 को मिला है। द्वितीय स्थान पर रहने वाले वार्ड को 30 लाख और तृतीय स्थान पर रहने वाले वार्ड को 20 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
इस राशि का उपयोग संबंधित वार्ड में स्वच्छता के लिए किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत राज्य सरकार से एक करोड़ रुपये मिलेंगे। साथ ही इससे नगर पालिका के अन्य वार्ड में प्रतियोगिता का दौर शुरू होगा।