{"_id":"616d8d5a95ba581070762cb3","slug":"before-deepawali-a-three-day-fair-will-be-held-at-ramlila-ground-mathura-news-mtr507149190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली से पूर्व रामलीला ग्राउंड में लगेगा तीन दिवसीय मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली से पूर्व रामलीला ग्राउंड में लगेगा तीन दिवसीय मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। योगी सरकार प्रदेश के प्रमुख जनपदों में दीपावली से पूर्व मेले का आयोजन करा रही है। मथुरा में भी यह मेला 28 अक्तूबर से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक कर मेले के लिए निर्देश दिए। तीन दिवसीय मेला 28, 29, 30 अक्तूबर को शहर के रामलीला मैदान में लगाया जाएगा। मेले का प्रभारी अधिकारी सत्येंद्र कुमार तिवारी अपर नगर आयुक्त को बनाया गया है। बैठक में नगर आयुक्त ने बताया कि मथुरा में दीपावली पर्व को देखते हुए तीन दिवसीय मेले में सांस्कृति कार्यक्रम, फूड स्टॉल, बच्चों के मनोरजन के लिए टॉय स्टॉल व झूले, स्वच्छता सेल्फी/सेल्फी विद ग्रेट लीडर्स और विभिन्न प्रकार के पोस्टर, स्लोगन आदि की प्रतियोगिता होंगी।
इसके अलावा मेले में शासकीय विभागों, एनजीओ के स्टॉल एवं हेल्थ कैंप लगेंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि के तहत पंजीकृत/ऋणग्राही पटरी विक्रेताओं के लिए सामग्री बिक्री करने एवं स्टॉल हेतु नि:शुल्क स्थल उपलब्ध कराया जाएगा। मेले में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए एक डेडीकेटिड पंजीकरण डेस्क लगाई जाएगी और बैंकों के सहयोग से डिजिटल लेन-देन के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही ओडीओपी एवं एमएसएमई का स्टाल संबंधित विभाग के सहयोग से लगवाई जाएगी। आम नागरिकों के मनोरंजन को मेला स्थल पर पर्याप्त स्थान की व्यवस्था, रंगोली, साज-सजावट एवं लाइटिंग कराई जाएगी । मेला स्थल पर विशेष सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था एवं मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था रहेगी । बैठक में अपर नगर आयुक्त समस्त सहायक नगर आयुक्त, पार्षद तिलकवीर सिंह, मीरा मित्तल के अलावा नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।