फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Be careful if your weight is increasing even after eating less

Health: कम खाने के बाद भी बढ़ रहा वजन...तो हो जाएं सावधान, इस बीमारी की चपेट में तेजी से आ रहीं महिलाएं

Sun, 25 May 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 May 2025 01:26 AM IST
सार

थायराइड के मरीजों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। अगर दिनभर थकान रहती है, कम खाने के बाद भी वजन बढ़ रहा है या पेट भर खाने से वजन कम हो रहा है, तो सतर्क हो जाना चाहिए। चिकित्सक को दिखाना चाहिए। 

विज्ञापन
Be careful if your weight is increasing even after eating less
जिला अस्पताल में मरीजों को देखते चिकित्सक। - फोटो : mathura

विस्तार

अगर कम उम्र में ही थकान हो रही है, कम खाने के बाद भी वजन तेजी से बढ़ रहा है तो समझ लीजिए कुछ ठीक नहीं है। बाल गिर रहे हैं, स्किन ड्राई, हमेशा चिड़चिड़े रहना जैसे संकेत दिख रहें तो समझ लें कि आप थायराइड के शिकार हो गए हैं। दरअसल, खराब दिनचर्या और गलत खानपान इसका बड़ा कारण है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रतिदिन पहुंचने वाले इस बीमारी के मरीजों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या ज्यादा है। चिकित्सकों का कहना है कि थायराइड में दो प्रकार के रोग होते हैं। पहली हाइपरथायरायडिज्म इसमें मरीज का वजन कम होता है। दूसरा हाइपोथायरायडिज्म इसमें रोगी की वजन बढ़ने लगता है। ओपीडी में रोजाना 40 से 45 मरीज आ रहे हैं। इसमें 25 से 30 महिलाएं इस बीमारी से ग्रसित आ रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: ताज को उड़ाने की धमकी...सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तीन घंटे चला तलाशी अभियान; पेन भी नहीं ले जा सके पर्यटक
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनमें खराब लाइफ स्टाइल, गलत खानपान और बिना शारीरिक मेहनत से इस रोग की चपेट में आ रहे हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। अगर दिनभर थकान रहती है, कम खाने के बाद भी वजन बढ़ रहा है या पेट भर खाने से वजन कम हो रहा है। तो आपको एक बार जांच करा लेनी चाहिए।

 

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि थायराइड एक ग्रंथि होता है जो सांस की नली के बिल्कुल ऊपर होता है। थायराइड ग्रंथि से एक थ्योरिकसिन हार्मोन बनता है। इस हार्मोन के शरीर में बढ़ने से वजन बढ़ने लगता है और इस हार्मोन के कम होने से शरीर का वजन कम होता है। थायराइड वाले मरीजों को खानपान में विशेष ध्यान रखना चाहिए।

थायराइड के लक्षण
दिनभर थकान महसूस होना, कम नींद आना, भरपेट खाने के बावजूद भी वजन कम होना, घबराहट होना, अधिक प्यास लगना, व त्वचा रूखी रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed