फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banks opened after five days and are closed again today.

Mathura News: पांच दिन बाद खुले बैंक आज से फिर बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Banks opened after five days and are closed again today.
बैंक ऑफ़ बड़ोदा में लगी ग्राहकों की भीड़।
मथुरा। दिवाली पर लंबे अवकाश के बाद शुक्रवार को बैंक खुले। लोग कैश लेनदेन के साथ ही अन्य कामों के लिए परेशान नजर आए। वहीं दूसरी तरफ बैंकों में फिर दो दिन का अवकाश हो गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

19 अक्तूबर को रविवार के चलते बैंक बंद थे। इसके बाद 20 अक्तूबर से बैंकों में अवकाश हो गया। लगातार पांच दिन के अवकाश के बाद 24 अक्तूबर को बैंक खुले तो लोग बैंकों में पहुंचे। किसी ने कैश लेनदेन किया तो किसी ने केवाईसी व अन्य जरूरी काम निपटाए। बैंकों में दिन भर ग्राहकों की भीड़ रही। अब शनिवार से फिर से बैंक के कामकाज के लिए इंतजार करना होगा। माह के चौथे शनिवार और उसके बाद रविवार के चलते फिर दो दिन के लिए बैंक बंद हो गए हैं। अब सीधे सोमवार को ही बैंक खुलेंगे। ऐसे में इस पूरे सप्ताह में केवल एक दिन ही बैंक खुल सके।
विज्ञापन

इस दौरान एटीएम में भी कैश न मिलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कई जगह जहां नो कैश का बोर्ड लटका रहा तो वहीं कई एटीएम के शटर ही बंद कर दिए गए। लोग त्योहार के बीच कैश के लिए यहां से वहां चक्कर लगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन





बैंकों में हमेशा त्योहारों पर लंबे अवकाश हो जाते हैं। बैंक कर्मचारी तो इस छुट्टी का आनंद उठाते हैं, लेकिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
- अजय चतुर्वेदी


शुक्रवार को बैंक तो खुले, लेकिन उनमें कोई विशेष कामकाज नहीं हुआ। केवल लोगों ने कैश लेनदेन ही बमुश्किल कर पाया।
-अखिलेश मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed