फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   banking fraud

बैंकिंग फ्राड से बचने को छात्रों को दी जानकारी

Wed, 15 Jan 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
banking fraud
वृंदावन (मथुरा)। सिंडिकेट बैंक की ओर से संचालित ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केंद्र के तत्वावधान में डिजिटल बैंकिग और डिजिटल सुरक्षा विषय पर सेमिनार आईटीआई वृदावन में आयोजित की गई। वित्तीय साक्षरता केंद्र मथुरा के सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने प्रशिक्षणार्थी को बताया कि किस तरह बिना बैंक जाए आप बैंक के सभी काम अपने मोबाइल फोन, कंप्यूटर पर कर सकते हैं। इससे समय की भी बचत होगी व आपका धन भी बचेगा। जैसे भीम एप से आप किसी के भी खाते में रुपये भेज सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डिजिटल लेन देन करना फेसबुक, व्हाट्सएप चलाने से भी ज्यादा आसान व सरल है। ई पासबुक के जरिए बिना बैंक जाए अपने खाते का पूर्ण विवरण फोन पर देख सकते है। उसको डाउनलोड व प्रिंट भी कर सकते है। साथ ही डिजिटल बैंकिंग करते समय कभी भी वाई फाई एरिया में न करें। अपना पिन कभी भी लिखकर न रखें। बैंक का टोल फ्री नंबर जरूर ध्यान रखें ।
विज्ञापन

साथ ही वही सिम नंबर चालू करके रखें जो बैंक में अपने खाते से लिंक करा रखा है। ताकि रुपये निकलने की स्थिति में आपको जानकारी हो सके। लीड बैक मैनेजर ने एमएसएमई लोन, मुद्रा लोन की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में छात्रों के बैंकिग से जुड़े सवालों के जवाब अधिकारियों ने दिए। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता, अमित चतुर्वेदी, जानकी वर्मा, एसपी सिंह, सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed