फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Prakatya Diwas 2023 Hotel Guest House Booking Full For Vihar Panchami

वृंदावन: धूमधाम से मनाया जाएगा बांके बिहारी प्राकट्य दिवस, दूर-दूर से आ रहे भक्त; होटल-गेस्ट हाउस फुल

Sat, 09 Dec 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Dec 2023 11:25 PM IST
सार

विहार पंचमी के दिन ही जन-जन के आराध्य भगवान बांके बिहारी जी का प्राकट्य हुआ था। बांके बिहारी जी के जन्मदिन को मनाने के लिए दूर-दूर से उनके भक्त वृंदावन पहुंचते हैं।
 

विज्ञापन
Banke Bihari Prakatya Diwas 2023 Hotel Guest House Booking Full For Vihar Panchami
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का 480 वां प्रादुर्भाव महोत्सव 17 दिसंबर को बांकेबिहारी मंदिर और उनकी प्राकट्य स्थली निधिवन में धूमधाम से मनाया जाएगा। परंपरागत महोत्सव की तैयारियां सेवायत गोस्वामियों द्वारा जोरों से की जा रही हैं। इसके साथ ही नए वर्ष के अंत में भी बड़ी संख्या भक्त आते हैं। इसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई, जिस वजह से होटल-गेस्ट हाउस फुल हो गए हैं। 
विज्ञापन


मंदिर के सेवायत आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि 17 दिसंबर को विहार पंचमी तिथि पर प्रात: ठाकुरजी की प्राकट्य स्थली निधिवन में दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गंगा-जमुना एवं गुलाबजल आदि से पहले सेवायत गोस्वामी उसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा अभिषेक किया जाएगा। ठाकुरजी के प्राकट्यकर्ता स्वामी हरिदास महाराज की बधाई चाव शोभायात्रा (सवारी) निधिवन से शुरू होकर दोपहर 12 बजे बांकेबिहारी मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन


माना जाता है कि स्वामी हरिदासजी अपने आराध्य को प्राकट्य की बधाई देने के लिए सवारी से ठाकुरजी के मंदिर जाते हैं। मंदिर में बांकेबिहारी का मंगल टीका करके मेवाओं का तथा मोहनभोग यानी हलुआ का भोग लगाया जाएगा और विशेष प्रादुर्भावोत्सव आरती उतारी जाएगी। ठा. बांकेबिहारी महाराज, स्वामी हरिदास एवं जगन्नाथजी को एक साथ राजभोग धराया जाएगा। इसके बाद राजभोग आरती की जाएगी और भक्तों को मोहन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed