{"_id":"685c0c32c7b4861e7a0e6dbc","slug":"banke-bihari-temple-will-be-not-closed-during-corridor-construction-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: श्रीबांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर...निर्माण को लेकर सामने आई नई जानकारी, ऐसे हुआ करेंगे ठाकुरजी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: श्रीबांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर...निर्माण को लेकर सामने आई नई जानकारी, ऐसे हुआ करेंगे ठाकुरजी के दर्शन
Wed, 25 Jun 2025 11:34 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:34 PM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर प्रस्तावित है। इस काॅरिडोर के निर्माण के दाैरान मंदिर में दर्शन बंद नहीं होंगे। साथ ही काॅरिडोर निर्माण के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के दौरान भी मंदिर बंद नहीं होगा। श्रद्धालुओं को नियमित उनके आराध्य के दर्शन होंगे। ये बातें ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसबी सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि मंदिर बंद किए जाने की अफवाहों पर ध्यान न दें। मंदिर बंद करने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है।
विज्ञापन
एसबी सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही हैं कि कॉरिडोर का निर्माण कार्य 1 जुलाई से शुरू हो रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने तक करीब 3 साल मंदिर बंद रहेगा, जबकि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-UP: कुएं में जहरीली गैस से तीन की माैत...चाचा-भतीजों की एक साथ जली चिताएं, कांप गया कलेजा; रो पड़ा पूरा गांव
विज्ञापन
यह भी बताया कि फिलहाल कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है। जब भी कार्य शुरू होगा तब भी नियमित मंदिर खुलेगा और श्रद्धालुओं को उनके आराध्य बिहारीजी के दर्शन होते रहेंगे। किसी भी कीमत पर दर्शन एवं पूजा पद्धति प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह फैलाना आपराधिक कृत्य है। भविष्य में अगर कोई ऐसी अफवाह फैलाता है या उसे आगे प्रसारित करता है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह फैलाना आपराधिक कृत्य है। भविष्य में अगर कोई ऐसी अफवाह फैलाता है या उसे आगे प्रसारित करता है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।