शिकोहाबाद में कुएं में जहरीली गैस से हुई मौत के बाद तीनों चाचा-भतीजों के शव मंगलवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचे। जिनके शवों को देखकर गांव में चीख-पुकार मच गई। महिला-पुरुषों को रोते-बिलखते देखकर हर किसी की आखें नम हो गईं। गला दर्द से भरा हुआ था। ध्रुव, अजय एवं चन्द्रवीर की मां एवं पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल था। देर रात ग्रामीणों ने करुणक्रंदन के बाद तीनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार करवा दिया।
2 of 5
विलाप करती महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव नगला पोहपी में हुई विभत्स घटना के बाद तीनों चाचा-भतीजों का शव देर रात ढाई बजे करीब पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचे। तीनों का शव देखकर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में चीत्कार मची हुई थी। चारों तरफ से सिर्फ रोने को शोर था।
3 of 5
इसी कुएं में गई तीन की जान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों की मां एवं पत्नियां दहाड़ मार-मारकर रो रही थीं। अजय की मां तो बार-बार अपने बेटे के शव को देखकर बेसुध हो रही थी। तीन परिवारों में हुई मौत के बाद गांव में चारों तरफ दुख का माहौल था। ग्रामीण महिलाएं मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटी हुई थीं। देररात साढ़े तीन बजे करीब ग्रामीणों के समझाने के बाद तीनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
4 of 5
तीन माैतों के बाद गांव में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पास पास में जली तीन चिताएं
गांव में तीनों चाचा-भतीजों का शव पास में ही एक ही जगह रखा गया था। तीनों शवों को चिताओं पर लेटा देख हर किसी का गला भर गया था, आखों में आंसू थे। ध्रुव के शव का उसके छोटे भाई करन ने, अजय के शव का उसके छोटे भाई गौरव ने मुखाग्नि दी। वहीं चन्द्रवीर के शव को उसके 7 वर्षीय बेटे आरव ने मुखाग्नि दी। तीनों शवों का एक साथ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
5 of 5
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह हुआ था हादसा
शिकोहाबाद के गांव नगला पोहपी में मंगलवार को करीब 50 फीट गहरे सूखे कुएं में उतरे चाचा और दो भतीजों की दम घुटने से मौत हो गई थी। हादसा कुएं में गिरे मोबाइल फोन को निकालने के चक्कर में हुआ। मृतकों की पहचान चाचा चन्द्रवीर (28) और भतीजे अजय कुमार (25) व ध्रुव कुमार (22) के रूप में हुई थी। गहरे कुएं में ऑक्सीजन के अभाव में मीथेन गैस बन रही थी। तीनों कुएं में बारी-बारी से घुसे और बेहोश हो गए। सूचना पर प्रशासनिक अमला व बचाव दल मौके पर पहुंचा और चार घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को बाहर निकाला। सभी को संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था।
ये भी पढ़ें-UP: अनियंत्रित वैन ने महिलाओं और बच्चों को राैंदा...मच गई चीखपुकार, 18 लोग घायल; देखें वीडियो