फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ban on doctors wearing jeans and t-shirts in government hospitals

डॉक्टरों के लिए ड्रेस कोड: सरकारी अस्पतालों में जींस-टी शर्ट पहनने पर रोक, नहीं माने तो कटेगा वेतन

Fri, 15 Dec 2023 08:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2023 08:05 AM IST
सार

मथुरा के सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों की ऑनलाइन मीटिंग ली, जिसमें ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश दिए। नए नियम के तहत अस्पताल में अब डॉक्टर जींस-टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकेंगे।
 

विज्ञापन
Ban on doctors wearing jeans and t-shirts in government hospitals
जिला महिला अस्पताल, मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर जींस-टीशर्ट पहनकर आए तो उनका एक दिन का वेतन कटेगा। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक का आदेश जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को सीएमओ ने सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों सहित समस्त स्टाप को ड्रेस कोड में ही अस्पताल आने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक का आदेश आने के बाद सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) प्रभारियों की ऑनलाइन मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने सभी को सादा पैंट, शर्ट और सफेद कोट पहनकर ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसी तरह महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को ड्रेस कोड का पालन कराने की जिम्मेदारी डॉ. लाल सिंह को सौंपी है। इसके साथ ही सभी चिकित्सकों को पांच दिन का समय दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यदि कोई चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी बिना ड्रेस के अस्पताल आया तो उसका अनुपस्थित मानकर एक दिन का वेतन रोका जाएगा। महिला जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ऋतु कात्याल ने भी सभी स्टॉफ को ड्रेस कोड में आने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed