फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BAL vaivah

बाल विवाह की सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन और पुलिस

Tue, 26 Nov 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
BAL vaivah
मथुरा/गोवर्धन। थाना गोवर्धन के एक गांव में बाल विवाह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव में 2 बालिकाओं के बाल विवाह की सूचना मिली। सूचना पाकर चाइल्ड लाइन टीम और थाना गोवर्धन पुलिस उक्त स्थान पर पहुंचे। चाइल्ड लाइन टीम ने पाया कि एक बालिका बालिग है तथा उसकी आयु के प्रमाणपत्र भी परिजनों द्वारा चाइल्ड लाइन के सदस्यों को दिखाए गए।
विज्ञापन

किंतु दूसरी बालिका की आयु से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। उनके द्वारा चाइल्ड लाइन को प्रधान के समक्ष लिखकर दिया गया है कि वह छोटी बेटी का विवाह नही करेंगे। बालिका के परिजनों का कहना है कि उन्हें बाल विवाह के कानून की कोई जानकारी नहीं। इसलिए जानकारी के अभाव में उनके द्वारा ये किया जा रहा था। लेकिन अब वह अपनी छोटी पुत्री का विवाह नहीं करेंगे। चाइल्ड लाइन कॉर्डिनेटर नरेंद्र परिहार का कहना है कि उक्त जानकारी से डीएम को अवगत कराया जाएगा। बताया कि विवाह 28 नवंबर को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed