फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BA LLB third year student died under suspicious circumstances

Mathura News: बीए एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 15 Apr 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 15 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
BA LLB third year student died under suspicious circumstances
मथुरा। शहर के बीएसए कॉलेज के बीए एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र का शव शुक्रवार सुबह कमरे से 200 मीटर दूर हनुमान बगीची में तख्त पर मिला। पास में ही बाइक खड़ी थी। रूम पार्टनर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जानकारी जुटाते हुए शव को कब्जे में लिया। परिजन भी फरीदाबाद से मथुरा आ गए। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन

फरीदाबाद के गांव कौरोली निवासी सुमित सोलंकी (22) पुत्र दिनेश सोलंकी बीएसए कॉलेज में बीए एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र था। वेस्ट प्रताप नगर में किराए पर कमरा लेकर रह रहा छात्र सुबह नहीं दिखा तो उसके रूम पार्टनर चिराग ने उसकी तलाश की तो करीब 200 मीटर दूर हनुमान बगीची में तख्त पर उसे लेटा देखा। उसे उठाने की कोशिश की तो नहीं उठा। इस पर चिराग ने पुलिस और परिजन को सूचित किया। कोतवाल संजय कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। कोतवाल ने आसपास के लोगों के अलावा रूम पार्टनर से भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत का कारण साफ नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित किया गया है। इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर जांच के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बहन और भाइयों में दूसरे नंबर का था सुमित
मृतक छात्र तीन बहन और भाइयों में दूसरे नंबर का था। उससे बड़ा भाई अंकित सोलंकी है तो उससे छोटी बहन कोमल है। बड़ा भाई अविवाहित है तो बहन की शादी हो चुकी है। मृतक युवक के पिता दिनेश सोलंकी का तीन साल पहले निधन हो चुका है। पिता पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। मां रेखा ही दोनों बच्चों को देखभाल कर रही हैं। पिता के भाई और परिवार संयुक्त रूप से ही रहते हैं।

एक सप्ताह घर रुककर 10 अप्रैल को आया था मथुरा

सुमित सोलंकी 10 अप्रैल को ही घर से लौटकर आया था। उससे पहले एक सप्ताह घर में ही रुका था। तहेरे भाई अभिषेक सोलंकी ने बताया कि सुमित को मैं बहुत प्यार करता था। छोटी से लेकर बड़ी बात तक सुमित उसे बताता था। उसके शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं थे। फिलहाल उसकी मौत कैसे हुई, यह साफ नहीं हो सका है। साफ होने पर कार्रवाई करेंगे। उसके मौत की जानकारी सुमित के रूम पार्टनर चिराग ने दी।

बीएसए कॉलेज में आधे दिन का शोकावकाश आज
बीएसए कॉलेज के प्राचार्य ललित मोहन शर्मा ने बताया कि छात्र की संदिग्ध मौत से आधे दिन का शोकावकाश शनिवार को कॉलेज में रहेगा। 14 अप्रैल को अवकाश के चलते ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed