फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AWAS YOJNA

मानक और गुणवत्ता के साथ कराएं आवास निर्माण : चौधरी लक्ष्मीनारायण

Fri, 21 Feb 2020 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
AWAS YOJNA
लाभार्थी को आवास प्रमाण पत्र देते हुए कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, जिप सदस्य नरदेव चौधरी - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। दुग्ध, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा है कि जहां मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है वहीं मछुआ समुदाय के लोगों को आवास योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। इस वर्ष मछुआ आवास योजना के लिए कलस्टर के रूप में गांव का चयन होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को शेरगढ़ में लाभार्थियों को आवास प्रमाणपत्र वितरण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने आवास निर्माण के लिए हवन पूजन कर शुरुआत कराई। मछुआ समुदाय के लोगों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मछुआ समुदाय और मत्स्य कार्य से जुड़े लोगों के लिए मत्स्य दुर्घटना बीमा योजना चलाई जा रही है। किसी भी अनहोनी पर परिवार को बीमा योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

आवास निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 60 हजार रुपया खातों में भेजा गया है। लेंटर लेवल पर पहुंचने पर दूसरी किस्त की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। 28 लाभार्थियों को आवास के लिए प्रमाणपत्र वितरण किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, उप निदेशक मत्स्य पुनीत कुमार, महेश, मनोज कुमार, रामवीर सिंह, संजय, वीरेंद्र, वेदपाल, थान सिंह, बलवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed