फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   awareness rally against female foeticide

‘बेटी कुदरत का उपहार, उसे भी जीने का अधिकार’

Fri, 19 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 19 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
awareness rally against female foeticide
श्रीगिर्राज महाराज कालेज बीएड संकाय के छात्र-छात्रा और अध्यापिकाओं ने नगर में बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। रैली का शुभारंभ सीओ सिटी डा. अजयपाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा समाज में लिंगानुपात तेजी से बढ़ रहा है जो भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। हमें इस समस्या से एकजुट होकर लड़ना होगा।
विज्ञापन


कॉलेज के उपसचिव आदित्य शुक्ला ने कहा यदि बेटी नहीं होगी तो बहिन, मां, बहू नहीं होगी। इनके बिना समाज की कल्पना ही संभव नहीं है। रैली शहर के विकास बाजार स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति से प्रांरभ होकर होलीगेट, भरतपुर गेट, भैंस बहोरा होकर भगत सिंह पार्क पहुंची।
विज्ञापन


यहां बीएड संकाय के विभागाध्यक्ष डा. ब्रजेश शर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश में लिंगानुपात काफी तेजी से बढ़ रहा है। एक शिक्षक होने के नाते हमारा फर्ज बनता है कि समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करें। रैली में प्रो. दिनेश शर्मा, सुभाष पाल, अनीता राज, प्रीति शर्मा, हरेंद्र आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी कुदरत का उपहार
मथुरा। रैली में छात्रा और अध्यापिकाओं के पोस्टरों पर ‘बेटी कुदरत का उपहार, उसको भी जीने का अधिकार’, ‘बेटी है तो कल है, बेटी है तो संसार है’ जैसी मार्मिक स्लोगन आकर्षण का केंद्र रहे। अनामिका श्रीवास्तव, अनीता कर्दम, अंजली शर्मा, अंजू, अन्नू आदि ने पोस्टर तैयार किए थे।


1000 लड़कों पर 863 लड़कि यां
मथुरा। जिला स्वास्थ्य और शिक्षाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया जिले में प्रति हजार लड़कों पर 863 लड़कियां है। वहीं 0-6 वर्ष तक के बच्चों में लिंगानुपात का आंकड़ा प्रति हजार लड़कों पर 870 लड़कियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed