फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto driver's body found in swimming pool

Mathura:  स्विमिंग पूल में ऑटो चालक की मौत, सीसीटीवी में नजर आया...परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 31 May 2025 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 May 2025 09:26 AM IST
सार

स्विमिंग पूल में ऑटो चालक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

 

विज्ञापन
Auto driver's body found in swimming pool
आकाश का फाइल फोटो - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के बिड़ला मंदिर स्थित स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालात में ऑटो चालक का शव पड़ा मिला। युवक के परिजन वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। जैसे ही उन्हें जानकारी हुई वह बिना दर्शन किए ही आ गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 

शहर कोतवाली के बहादुरपुरा निवासी विनोद ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनका भतीजा आकाश (31) मोहल्ले के तीन दोस्तों के साथ बिड़ला मंदिर स्थित राधाकृष्ण वाटर पार्क फैमिली में गया था। यहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्विमिंग पूल संचालक ने उन्हें बताया कि नहाने के दौरान अटैक पड़ने के कारण मौत हुई है। जबकि चार फीट गहरे पानी में डूबकर किसी की मौत नहीं हो सकती है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्विमिंग पूल संचालक की लापरवाही के कारण आकाश की मौत हुई है। संचालक ने नहाने के दौरान यदि कोई पानी में डूबता है तो उसे बचाने के लिए कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं कर रखा है। जहां शव मिला है वहां का सीसीटीवी कैमरा भी गायब है। संचालक ने उन्हें बताया कि आकाश ने शराब पी रखी थी। जब आकाश ने शराब पी रखी थी तो फिर उसे स्विमिंग पूल में नहाने की अनुमति क्यों प्रदान की। उन्होंने बताया कि आकाश ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

 
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में युवक शौचालय में जाता दिखाई दे रहा है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि युवक की डूबने से मौत हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


 

स्विमिंग पूल संचालक को मिला था नोटिस
जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि 11 स्विमिंग पूल संचालकों को नोटिस दिया था। इसमें राधा-कृष्ण वाटर पार्क फैमिली भी शामिल है। संचालक राजू सैनी को सात दिन के अंदर पंजीकरण को नवीकरण (रिन्यू) कराने और नवीकरण न होने तक पूल को बंद रखने को कहा था। उन्होंने बताया कि स्विमिंग का समय सुबह शाम का होता है दोपहर में संचालक ने कैसे युवकों को स्विमिंग पूल में नहाने की अनुमति दे दी। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed