फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attack, on sant, arestted, crime, vrindavan

संत पर हमले के तीन आरोपी संत गिरफ्तार, गार्ड फरार

Wed, 13 May 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
attack, on sant, arestted, crime, vrindavan
वृंदावन (मथुरा)। संत तमाल कृष्णदास के हमलावर तीन संत वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। अभी तक इमलीतला मंदिर के गार्ड को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गार्ड भी हमले में हमलावर तीन संतों के संग शामिल था। पुलिस का दावा है कि जल्द चौथा आरोपी भी हत्थे चढ़ जाएगा।
विज्ञापन

11 मई को शाम परिक्रमा मार्ग में इमलीतला मंदिर में संत तमाल कृष्णदास पर जानलेवा हमला करके 2.75 लाख रुपये लूट लिए थे। संत को कमरे में बंद करने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए थे। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने लहूलुहान संत को अस्पताल में भर्ती कराया था, वहीं एक आरोपी संत को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन

तीन संत और मंदिर के गार्ड के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करने वाली वृंदावन पुलिस जुटी तो दो अन्य संत भी हाथ लग गए। कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने बताया कि संत सच्चिदानंद, भौमिक गौतम और जगन्नाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गार्ड गोविंद सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम लगी है। लूट कहीं भी प्रतीत नहीं हो रही है। संभवत: लूट की धारा को हटाया जाएगा। हमला मंदिर को लेकर चल रहे विवाद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed