फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ashok chakradhar speaking on intolerance

बयानबाजी से बचें आमिर खान: चक्रधर

Wed, 25 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 25 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
ashok chakradhar speaking on intolerance
भारत हमेशा से भाईचारा और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। इस देश में कहीं भी असहिष्णुता नहीं है। यह बात हिंदी प्रसिद्ध कवि डा. अशोक चक्रधर ने वृंदावन शोध संस्थान में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। अभिनेता आमिर खान के बयान पर उन्होंने कहा कि आमिर को देश की जनता ने प्रसिद्धि और प्रेम दिया है। उन्हें बयानबाजी से बचना चाहिए।
विज्ञापन


प्रसिद्ध व्यंग्यकार डा. चक्रधर ने कहा कि भारत में असहिष्णुता का कोई स्थान नहीं है। ब्रज मंडल में तो चहुंओर सहिष्णुता स्पष्ट दिखाई देती है। भगवान श्रीकृष्ण ने प्रेम का संदेश दिया और उसे उनके अनुयायी चैतन्य महाप्रभु ने पूरे संसार में फैलाया। उन्होंने मानवजाति को प्रेम में बांधकर कृष्णभक्ति की शिक्षा दी।
विज्ञापन


साहित्यकारों के सम्मान लौटाने के प्रश्न पर डा. चक्रधर बोले कि आज राजनेताओं और साहित्यकारों के बीच दूरियां हो गई हैं। बिहार चुनाव से पहले लौटाए गए सम्मान को उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि अब सम्मान क्यों नहीं लौटाए जा रहे हैं। सम्मान गौरव बढ़ाने के लिए दिया जाता है न कि लौटाने के लिए। उन्होंने कहा कि जो लोग देश में असहिष्णुता की बातें कर रहे हैं, सरकार को उनकी गलतफहमी दूर करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed