फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Artists busy in rehearsals of Ramleela

Mathura News: रामलीला के पूर्वाभ्यास में जुटे कलाकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Artists busy in rehearsals of Ramleela
मथुरा।कोसीकलां में काली मां के पात्र पूजा करते हुए।  - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। राधाष्टमी की समाप्ति के बाद अब नगर सहित जिले भर में श्रीरामलीला की धूम मचेगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जगह-जगह कलाकार मंचन से पूर्व अभ्यास करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव से पूर्व पूर्वाभ्यास की तैयारी चल रही है। उत्तर भारत के प्रसिद्ध भरत मिलाप मेले के दौरान श्री रामलीला संस्थान के अंतर्गत नवमी को निकलने वाले मां काली मेले को लेकर मां काली के पात्र नितेश भारद्वाज समेत काले-लाल भैरव और लांगुर के पात्रों रामनगर स्थित मंदिर पर मां काली का दुग्धाभिषेक कर रिहर्सल शुरू कर दिया। मेला आचार्य मोर मुकुट शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ इसे शुरू कराया। समन्वयक हरेंद्र पाल ठाकुर, अध्यक्ष अजय मंगला, मंत्री अरुण शर्मा, संयोजक अजय गोयंका, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं, तालाबशाही स्थित श्रीराम भवन में लीला निर्देशक सत्यनारायण पुरोहित के निर्देशन में श्रीराम जन्म, जानकी जन्म, ताड़का वध, राम-रावण युद्ध, वाली-सुग्रीव, राम वनगमन आदि लीलाओं के मंचन के लिए स्वरूपों व पात्रों ने अभ्यास जारी है। शृंगारी प्रमुख भगवत प्रसाद, अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जाविया, देशबंधु अग्रवाल, मनीष गुप्ता, मयंक प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed