फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   arrest

Mathura News: इनामी दस्यु शीशराम गुर्जर और गब्बर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
arrest
फोटो भी :-धौलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दस्यु शीशराम गुर्जर एवं छोटू उर्फ गब्बर। 04 डीओएल पी-01 एवं 01ए
विज्ञापन

-------------------------------------------------------------------------------------------------
इनामी दस्यु शीशराम गुर्जर और गब्बर गिरफ्तार
चंबल के बीहड़ में पुलिस को मिली सफलता, १.१५ लाख के इनामी दस्यु केशव गुर्जर के भाई हैं दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलपुर। ३० जनवरी को १.१५ लाख के इनामी दस्यु गुर्जर को पकड़ने के बाद पुलिस ने शनिवार सुबह उसके दो भाइयों दस्यु शीशराम गुर्जर और छोटू उर्फ गब्बर गुर्जर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से दो राइफल और 107 कारतूस बरामद हुए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस इनामी दस्यु केशव गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद से ही चंबल के बीहड़ में सर्च अभियान चला रही है। शनिवार सुबह चंबल के बीहड़ में पीली कछार के पास से २५ के इनामी दस्यु शीशराम गुर्जर और पांच हजार के इनामी छोटू उर्फ गब्बर गुर्जर को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से असलहे के साथ ही इनके छिपने के स्थान से रजाई, गर्म कपडे़, राशन आदि जब्त किए गए हैं। केशव की गिरफ्तारी के बाद उसके गिरोह के दो सदस्य दस्यु बंटी उर्फ विनोद पंडित और दस्यु नरेश उर्फ रामनरेश को गिरफ्तार किया था। इन दोनों पर ५-५ हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed