{"_id":"68a8cc072bdc69c9990fbe4e","slug":"apply-for-chief-ministers-abhyudaya-coaching-by-5th-september-mathura-news-c-369-1-mt11008-134633-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के लिए 5 सितंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के लिए 5 सितंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आईएएस, पीसीएस व नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत युवाओं को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए 5 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
सीडीओ मनीष मीणा ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं अपने आवेदन जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय व बीएसए कॉलेज में संचालित अभ्युदय कोचिंग में जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत युवाओं को यूपीएससी, नीट, जेईई, आईआईटी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जिले में ही करवाई जाएगी। 7 सितंबर को इसमें प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ऐसे छात्र-छात्राएं जो अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग लेना चाहते हों, वह 10वीं, 12वीं और स्नातक की अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रति, आधार कार्ड, आय व जाति प्रमाणपत्र एवं दो फोटो के साथ प्रवेश फार्म जमा कर सकते हैं। कोर्स कोऑर्डिनेटर आभा सिंह ने बताया कि 250 सीटों पर इस बार प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को फीस न होने के कारण अब घर नहीं बैठना पड़ेगा, सरकार उन्हें निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराएगी।