{"_id":"62571c570447d773f74f775c","slug":"aparna-yadav-visited-thakur-banke-bihari-and-nidhivan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा : भाजपा नेता अपर्णा यादव ने किए ठाकुर बांकेबिहारी और निधिवन के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा : भाजपा नेता अपर्णा यादव ने किए ठाकुर बांकेबिहारी और निधिवन के दर्शन
Thu, 14 Apr 2022 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:24 AM IST
सार
मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधु और भाजपा नेता अपर्णा यादव बुधवार को वृंदावन पहुंचीं। यहां अपर्णा यादव ने बांकेबिहारी और उनकी प्राकट्य स्थली निधिवन के दर्शन किए।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में अपर्णा यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव बुधवार शाम वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने कई मंदिरों के दर्शन कर पूजा अर्चना की। अपर्णा यादव निधिवन भी पहुंचीं। यहां दर्शन करते समय वे अध्यात्म में डूबी नजर आईं।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर्णा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर सबका विश्वास है। देश के प्रधानमंत्री का जो विजन है, सबका साथ सबका विश्वास, पर देश आगे बढ़ रहा है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में बहुमत में सरकार बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर्णा ने कहा कि एमएलसी के चुनाव भी इसी का परिणाम हैं। भगवा हमारे देश और संस्कृति का अहम हिस्सा है। भगवा धारण करते ही मन में जितने भी विचार होते हैं वह उत्कृष्टता की ओर बढ़ते हैं। महाराष्ट्र में लाउड स्पीकर को बंद करने पर उन्होंने बोलने से इंकार कर दिया। कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, कार्य करूंगी।