{"_id":"65026cbcda0146a84b054d68","slug":"anti-narcotics-team-has-arrested-four-smugglers-in-mathura-2023-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक तस्कर: नेपाल से लाए तीन करोड़ की चरस, सफारी में ऐसे छिपाया कि ढूंढने में पुलिस के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक तस्कर: नेपाल से लाए तीन करोड़ की चरस, सफारी में ऐसे छिपाया कि ढूंढने में पुलिस के छूटे पसीने
Thu, 14 Sep 2023 07:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Sep 2023 07:45 AM IST
सार
मथुरा में एंटी नारकोटिक्स टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये नेपाल से तीन करोड़ की चरस लाए थे। सफारी में ऐसे छिपाया कि ढूंढने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन
Mathura News: मथुरा में चार तस्कर गिरफ्तार, तीन करोड़ की चरस बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा के मांट थाना क्षेत्र से एंटी नारकोटिक्स टीम ने बुधवार को नशे के अंतराष्ट्रीय सिंडीकेट से जुड़े चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। वह नेपाल से तस्करी की चरस को टाटा सफारी के मडगार्ड में छिपाकर ला रहे थे। पुलिस ने कार से चेकिंग में 50 किलोग्राम चरस बरामद की है। इसकी कीमत तकरीबन तीन करोड़ रुपये है। पुलिस तस्करों से पूछताछ कर रही है। सभी बाराबंकी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि तस्करों की सूचना पर मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की गई। इसी दौरान सफेद रंग की टाटा सफारी को रुकवाया। इसमें चार लोग सवार थे। चारों को कार उतारकर पूछताछ शुरू की। कार की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra : ताजमहल के गेट पर कुत्तों का डेरा, सहम रहे पर्यटक; स्मारक के गेट, टिकट विंडो व पार्किंग स्टैंड तक आतंक
विज्ञापन
कार के मडगार्ड को चेक किया गया। मडगार्ड पर विशेष रूप से एक कवर लगाकर बॉक्स बनाया गया था। इसमें चॉकलेट के पैकेट की तरह चरस रखी गई थी। आरोपियों में बाराबंकी निवासी मो. शाहिद, नूर अहमद, नूर आलम और आबिद हैं। आबिद सरगना है। पूछताछ में पता चला कि वह नेपाल के नशे के सिंडीकेट से जुड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ेंः- बांके बिहारी मंदिर: श्रद्धालुओं की फुल प्रूफ सुरक्षा में सेंध; 70 CCTV, 117 गार्डों के बीच चोर कर रहे अपना काम
यह भी पढ़ेंः- बांके बिहारी मंदिर: श्रद्धालुओं की फुल प्रूफ सुरक्षा में सेंध; 70 CCTV, 117 गार्डों के बीच चोर कर रहे अपना काम
नेपाल के तस्कर उन्हें बिहार के चंपारण जिले में चरस देते हैं। इसके बाद वो गाड़ी में छिपाकर चरस लेकर आते हैं। काफी समय से यह काम करते आ रहे हैं। वह लखनऊ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में सप्लाई करते हैं। इस माल को भी हरियाणा में खपाने ले जा रहे थे।
यह भी पढ़ेंः- बालगृह की अधीक्षिका पर गिरी गाज: निलंबन के बाद FIR दर्ज, पहले भी जा चुकी जेल; बच्ची को चप्पल से पीटते दिखी थी
यह भी पढ़ेंः- बालगृह की अधीक्षिका पर गिरी गाज: निलंबन के बाद FIR दर्ज, पहले भी जा चुकी जेल; बच्ची को चप्पल से पीटते दिखी थी
पुलिस सरगना आबिद की काल डिटेल निकलवा रही है, जिससे यह पता चल सके कि उसके संपर्क में और कौन लोग थे। हरियाणा में जिसके पास माल की सप्लाई होनी थी, उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है।