फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police barrier at Taj Mahal East Gate in Agra there terror of stray dogs from ticket house to roads

Agra : ताजमहल के गेट पर कुत्तों का डेरा, सहम रहे पर्यटक; स्मारक के गेट, टिकट विंडो व पार्किंग स्टैंड तक आतंक

Thu, 14 Sep 2023 12:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 12:40 AM IST
सार

आगरा में रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड घूम रहे हैं। पर्यटक सहम रहे हैं। स्मारक के गेट, टिकट विंडो व पार्किंग स्टैंड तक आतंक है। 

विज्ञापन
Police barrier at Taj Mahal East Gate in Agra there terror of stray dogs from ticket house to roads
ताजमहल के पूर्वी गेट रास्ते में घूमते कुत्ते। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट पर पुलिस बैरियर, टिकट घर, पार्किंग से रास्तों तक कुत्तों का आतंक है। झुंड में घूम रहे कुत्तों को देख विदेशी ही नहीं, देशी पर्यटक भी सहम रहे हैं। बुधवार को दो पर्यटकों पर कुत्तों ने हमला किया। गनीमत रही, कि काटा नहीं। गिरने से पर्यटक के हाथ में चोट आई है।

विज्ञापन


पर्यटक सीजन शुरू होने जा रहा है, लेकिन ताजमहल पर पर्यटकों को कुत्तों से निजात नहीं मिल पा रही। शिल्पग्राम से लेकर ताज खेमा बेरियर तक 50 से अधिक कुत्ते घूम रहे हैं। बुधवार को पूर्वी गेट पर पुलिस बेरियर के पास घूम रहे कुत्तों ने दो पर्यटक पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- गणेश चतुर्थी: यहां पर गणेश जी की प्रतिमा में धड़क रहा दिल, वीडियो कॉल पर देते हैं दर्शन, जानें क्या है रहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराकर पर्यटक जमीन पर गिर गए। हाथ में चोट आई। स्थानीय लोगों ने कुत्तों को भगाया। पूर्व में भी ताजमहल पर देसी व विदेशी पर्यटकों के साथ कुत्ता काटने की घटनाएं हो चुकी हैं। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने नगर निगम को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन कुत्तों को नहीं पकड़े गए।

यह भी पढ़ेंः- एक साथ उठीं अर्थियां तो कांप गए कंधे: हादसे में बड़ी बहन की हुई मौत...शव देख छोटी के भी उड़ गए प्राण पखेरू

रोज आते हैं 15 से 20 हजार पर्यटक

ताजमहल पर रोज 15 से 20 हजार पर्यटक आते हैं। पर्याप्त गोल्फ कार्ट उपलब्ध नहीं होने के कारण स्मारक से पार्किंग तक पर्यटकों को पैदल चलना पड़ता है। रास्ते में कुत्ते घूमते रहते हैं। बंदर भी पर्यटक से सामान छीन लेते हैं। इनकी रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed