फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thieves stealing mobiles and purses of devotees in Banke Bihari temple in Vrindavan

बांके बिहारी मंदिर: श्रद्धालुओं की फुल प्रूफ सुरक्षा में सेंध; 70 CCTV, 117 गार्डों के बीच चोर कर रहे अपना काम

Wed, 13 Sep 2023 07:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 07:48 PM IST
सार

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की फुल प्रूफ सुरक्षा में चोर सेंध लगा रहे हैं। यहां 70 CCTV और 117 गार्डों के बीच चोर आसानी से अपना काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Thieves stealing mobiles and purses of devotees in Banke Bihari temple in Vrindavan
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की फुल प्रूफ सुरक्षा में चोर सेंध लगा रहे हैं। मंदिर के अंदर सीसीटीवी कैमरे और निजी सुरक्षा गार्ड की निगरानी और बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात होने के बावजूद देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में मोबाइल और पर्स चोरी हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन मंदिर के अंदर और बाहर सक्रीय चोरों को लेकर बेखबर है।

विज्ञापन


देश-विदेश से आस्था लेकर हर दिन हजारों श्रद्धालु बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। भीड़ फायदा उठाकर मोबाइल चोर और जेबकतरों के गिरोह हाथ साफ कर रहे हैं। अगस्त माह में श्रद्धालुओं 81 मोबाइल और पर्स चोरी हुए जबकि इस माह 8 सितंबर तक 62 मोबाइल और पर्स चोरी हो चुके हैं। यानी प्रतिदिन सात से अधिक श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स चोरी हो रहे हैं। इनमें ब्रांडेड और महंगे मोबाइल भी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- एक साथ उठीं अर्थियां तो कांप गए कंधे: हादसे में बड़ी बहन की हुई मौत...शव देख छोटी के भी उड़ गए प्राण पखेरू

विज्ञापन
विज्ञापन

बांके बिहारी मंदिर के अंदर और बाहर 70 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इसका कंट्रोल रूम मंदिर के प्रथम तल पर है। मंदिर के कर्मचारी मंदिर के पट खुलने से लेकर बंद होने तक प्रत्येक गतिविधियों पर निगरानी रखते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए चप्पे-चप्पे पर लगभग 117 निजी सुरक्षाकर्मी तैनात है। 

यह भी पढ़ेंः- गणेश चतुर्थी: यहां पर गणेश जी की प्रतिमा में धड़क रहा दिल, वीडियो कॉल पर देते हैं दर्शन, जानें क्या है रहस्य

मंदिर के सभी द्वारों, प्रवेश और निकास मार्गों पर पुलिसबल तैनात है। तीन स्तरीय फुल प्रूफ सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं की जेबें साफ हो रही हैं और मोबाइल चोरी हो रहे हैं। यह हाल तब है जब बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन द्वारा हर पल श्रद्धालुओं को जेबकटों और मोबाइल चोरों से सावधान किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: कमरे में भरी थी गैस...माचिस जलाते ही हुआ तेज धमाका, पलक झपकते ही ढह गई दीवार; आसपास के घरों में आईं दरारें

श्रद्धालु चोरी की शिकायत बांकेबिहारी मंदिर के शिकायत रजिस्टर में दर्ज कर चले जाते हैं। सीओ सदर प्रवीण मलिक का कहना है कि बांकेबिहारी मंदिर और उसके आसपास मोबाइल चोरों और जेबकतरों पर अंकुश लगाने के लिए चार लोगों का गुंडा दमन दल लगाया है। इसके अलावा सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed