{"_id":"5eaeb9578ebc3e907b73e419","slug":"answer-sheets-mathura-news-agr4402736199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होगा मूल्यांकन, घबराए हैं परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होगा मूल्यांकन, घबराए हैं परीक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मंगलवार से एक बार फिर हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होने जा रहा है। इसके लिए कोविड-19 के अंतर्गत जारी दिशानिर्देशों के तहत केंद्र को सैनिटाइज और परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जा रही है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पांच मई से हाईस्कूल और इंटर के अधूरे मूल्यांकन को फिर शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी है। जनपद में चार केंद्रों पर मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची हैं। इनकी संख्या करीब करीब पांच लाख है। इसमें से 36 हजार का मूल्यांकन हो चुका है। यह संख्या प्राप्त उत्तर पुस्तिकाओं के मुताबिक 7.5 प्रतिशत है। लॉकडाउन के तीसरे फेस में शुरू होने वाले मूल्यांकन के लिए डीआईओएस ने सभी परीक्षकों को केंद्र पर पूर्व आदेश के तहत पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसमें यह भी कहा है कि सभी परीक्षकों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क, गमछा, हैंड ग्लब्स पहनना होगा।
इसके अलावा डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग तथा नगर निगम से मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, किशोरी रमण इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज और ब्लैक स्टोन इंटर कॉलेज को सैनिटाइज करने तथा यहां पहुंचने वाले परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने का अनुरोध किया है। हालांकि शिक्षक सं गठन प्रस्तावित मूल्यांकन को लेकर परेशान हैं। इस प्रक्रिया पर विरोध भी जाहिर कर दिया है। माध्यमिक शिक्षक संघ से संजय पचौरी और डॉ. मनवीर सिंह ने रेड जोन होने के कारण मथुरा के मूल्यांकन को किसी अन्य जनपद में कराए जाने की भी मांग की है।