फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Another gate has been installed at the VIP entrance of the Shri Banke Bihari Temple.

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी प्रवेश द्वार पर लगा एक और गेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Another gate has been installed at the VIP entrance of the Shri Banke Bihari Temple.
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के वीआईपी द्वार पांच से पहले मंदिर प्रबंधन ने एक और प्रवेश द्वार लगाया है। स्टील का गेट लग जाने के बाद रविवार को प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिसकर्मी ने राहत महसूस की। पुलिसकर्मियों ने मंदिर के सेवायत के अलावा मंदिर में प्रवेश करने के लिए आने वाले सेवायत गोस्वामियों के यजमानों और वीआईपी भक्तों का सत्यापन करने के बाद ही प्रवेश दिया।
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी एवं सेवायत गोस्वामियों के लिए निर्धारित प्रवेश द्वार पांच से पहले गली के मुहाने पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद भी वीआईपी भक्तों की भीड़ के कारण आपाधापी बनी रहती थी। इस बीच बिना सत्यापन कराए भक्त भी वीआईपी द्वार से प्रवेश कर जाते थे। इस अव्यवस्था को देखते हुए श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के निर्देश पर मेरठ की एजेंसी द्वारा स्टील का गेट लगवाया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने यजमानों एवं वीआईपी भक्तों का सत्यापन और रजिस्टर में एंट्री करने के बाद नवीन गेट से प्रवेश दिया। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि वीआईपी दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा और सत्यापन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए गेट पांच से पहले नया स्टील का गेट लगाया गया है। इससे व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed