{"_id":"67e1aa4d11a64160560a2078","slug":"annual-examinations-started-in-council-schools-mathura-news-c-369-1-mt11007-126948-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा हुईं शुरू, इन विषयों के हुए पहले दिन पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा हुईं शुरू, इन विषयों के हुए पहले दिन पेपर
Tue, 25 Mar 2025 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 10:25 AM IST
सार
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। दो पालियों में हुई परीक्षा में 90 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। ये परीक्षाएं 28 मार्च को संपन्न होंगी।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी।
विस्तार
मथुरा के 1536 परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हो गईं। पहले दिन प्रथम पाली में कक्षा दो, तीन की गणित, कक्षा चार, पांच, छह में हिंदी, कक्षा सात और आठ का विज्ञान विषय का पेपर हुआ। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठवीं तक के विद्यार्थियों की संस्कृत की परीक्षा हुई।
पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 1,18,233 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष करीब 90 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सचल दल परीक्षा का जायजा लेते रहे। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर और कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर होगा।
आदर्श प्राथमिक विद्यालय गौसना के प्रधानाध्यापक गोवर्धन दास गुप्ता ने बताया कि प्रेरणा पोर्टल पर होलिस्टिक प्रोग्रेस पर सत्र परीक्षा, छमाही परीक्षा का परीक्षाफल अपलोड करने के निर्देश हैं लेकिन वेबसाइट पर अधिक लोड के चलते शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षाएं 28 मार्च को संपन्न होंगी।